Google Analytics —— Meta Pixel

इस प्रख्यात अभिनेत्री को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया गया, मध्यप्रदेश सरकार का जताया आभार…

NEWSDESK
1 Min Read

प्रख्यात अभिनेत्री और नर्तकी वहीदा रहमान को मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा है। मुंबई में मध्यप्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने वहीदा रहमान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया है।

मंगलवार को मुम्बई में वहीदा रहमान को उनके निवास पर जाकर मध्यप्रदेश सरकार का किशोर कुमार सम्मान दिया गया ।

वहीदा रहमान ने किशोर कुमार सम्मान के लिए मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Share this Article