Google Analytics —— Meta Pixel

इस जानवर के गर्भवती होने से पूरा राज्य मना रहा खुशियां..

NEWSDESK
1 Min Read

इस जानवर के गर्भवती होने से पूरा राज्य खुशियां मना रहा है.छत्तीसगढ़ के पशु प्रेमी इन दिनों एक वनभैंसा को लेकर खुश हैं, क्योंकि यह वनभैंसा मां बनने वाली है और यही वजह है कि हर तरफ लोग इस वनभैंसा के बारे में ही चर्चा कर रहे हैं.

इस वनभैंसा का नाम खुशी है और पूरे वन अमले के लोग इन दिनों खुशी की देखरेख में जुटे हैं. अमले के मुताबिक इस माह के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में खुशी बच्चे को जन्म दे सकती है. ऐसे में खुशी की देखरेख में जुटे लोग इसकी देखरेख कर रहे हैं. यही नहीं डॉक्टर्स भी खुशी का चेकअप के लिए आते रहते हैं.

खुशी को किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए हर समय कोई न कोई खुशी के आस-पास रहता है. खुशी के मां बनने को लेकर वन विभाग काफी उत्साहित है और खुशी को स्पेशल देखरेख में रखा गया है.

Share this Article