Google Analytics —— Meta Pixel

इस्लाम देता है मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश की इजाजत: AIMPLB

NEWSDESK
1 Min Read

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश को लेकर कहा कि इस्लाम इसकी इजाजत देता है और महिलाएं मस्जिद में आ सकती हैं।

AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिर करके कहा कि मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति है। मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश की इस्लाम इजाजत देता है।

हालांकि, महिलाओं के लिए ग्रुप प्रेयर में शामिल होना अनिवार्य नहीं है। बोर्ड ने दो मुस्लिम महिलाओं द्वारा दायर याचिका के जवाब में ये हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया। बोर्ड ने अपने जवाब में साफ तौर पर कहा कि मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश के लिए इस्लाम अनुमति देता है। वह मस्जिद में जा सकती हैं। लेकिन, बोर्ड ने साथ में यह भी कहा कि मस्जिद में जाने वाली महिलाओं के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह वहां ग्रुप प्रेयर में भी शामिल हों।

Share this Article