Google Analytics —— Meta Pixel

इमरान खान की पार्टी के MLA ने भारत में मांगी शरण, बताया कैसे हिंदुओं-सिखों पर हो रहा अत्याचार

NEWSDESK
2 Min Read

पाकिस्तान भारत से पंगा लेने के चक्कर में खुद बर्बादी का रास्ता पकड़ लिया है। वहां की अवाम पाक पीएम इमरान खान की सरकार से परेशान है। पाकिस्तान में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। आर्थिक हालत लगातार बत से बत्तर होती जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से विधायक रहे बलदेव कुमार सिंह ने कुछ खुलासा किया है। दरअसल अब वह भारत वापस आ गए हैं।

पाकिस्तान में हिंदुओं-सिखों पर हो रहा अत्याचार को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। पंजाब वापस आकर उन्हें उस कहानी को बयां किया कि आखिर पाकिस्तान में किस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। बलदेव कुमार सिंह ने कहा कि इमरान खान अपने वादों पर खरे नहीं उतरे हैं, मैं वहां सुरक्षित नहीं था। सिर्फ मैं नहीं बल्कि हिंदू और सिखों पर भी वहां खतरा बना हुआ है। इमरान खान अपने किसी भी वादे पर खरे नहीं उतरे हैं। बलदेव ने बताया कि इमरान खान ने हिंदू-सिख क्या मुसलमानों के लिए भी कुछ नहीं किया, जो चीज़ पहले 500 रुपये में मिलती थी आज 5000 में मिल रही है। इमरान खान का नया पाकिस्तान उन्हें मुबारक हो, वहां कुछ भी नहीं है।

उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों से अपील करते हुए कहा कि वहां अपने लोगों के लिए आवाज़ उठाएं, चुनाव लड़ें और अपने लोगों के लिए काम करें। उन्होंने आगे कहा कि मोदी साहब, मुझे शरण दें। क्योंकि ना सिर्फ मैं बल्कि पाकिस्तान में कई और हिंदू-सिख परेशान हैं।

Share this Article