Google Analytics —— Meta Pixel

इंटरनेशनल महिला शूटर ने खून से लिखा गृहमंत्री को खत, मेरे हाथों से हो निर्भया के गुनहगारों को फांसी…

NEWSDESK
1 Min Read

इंटरनेशनल महिला शूटर वर्तिका सिंह ने खून से खत गृहमंत्री को लिखते हुए निर्भया के चारों दोषियों को एक महिला के हाथों फांसी देने की मांग की है।

वर्तिका सिंह ने कहा- “निर्भया केस के गुनहगारों को मेरी हाथ से फांसी होनी चाहिए। इससे देशभर में यह मैसे जाएगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती है। मैं चाहती हूं कि महिला अभिनेत्री, सांसद मेरा समर्थन करे। मैं उम्मीद करती हूं कि इससे समाज में बदलाव आएगा।”

गौरतलब है कि 2012 में चलती बस में एक लड़की के साथ आधी रात को हैवानियत का खेल खेला गया था। इस केस में छह आरोपी थी। एक रामसिंह ने जेल के अंदर खुदकुशी कर ली। जबकि, एक नाबालि था। जबकि, बाकी चार अन्य गुनहगारों की फांसी की मांग जल्द देने की देशभर से आवाज उठ रही है।

Share this Article