Google Analytics —— Meta Pixel

आर्टिकल 370 पर आया श्रीलंका के प्रधानमंत्री का बयान, बताया भारत का आंतरिक मामला

NEWSDESK
1 Min Read

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्‍मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने और आर्टिकल 370 के प्रावधानों को खत्म करने के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री का पहला बयान सामने आया है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश के रूप में लद्दाख का गठन भारत का आंतरिक मामला है।

रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट कर कहा, “लद्दाख एक भारतीय राज्य बन जाएगा। लद्दाख की 70% आबादी बौद्ध होने के कारण यह पहला बौद्ध बहुल्य भारतीय राज्य बन जाएगा। लद्दाख राज्य का निर्माण और पुनर्गठन भारत का आंतरिक मामला है, यह एक सुंदर क्षेत्र है जहां एक बार जरुर घुमने जाना चाहिए।”

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में प्रस्ताव पेश किया था। संसद में इस प्रस्ताव के आने के बाद विपक्ष लगातार विरोध कर रही है, तो वहीं इस प्रस्ताव पर बसपा ने केंद्र सरकार का समर्थन कर सबको चौंका दिया।

Share this Article