Google Analytics —— Meta Pixel

आप भी जानिए अंडा खाने से कौन कौन-सी बीमारियां दूर होती है…

NEWSDESK
2 Min Read

अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह बात तो डॉक्टर भी कहते है। आपने बच्चपन में सुना होगा कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। यह बात सत्य है कि अंडे खाने से बहुत सी बीमारियां दूर होती है। हर रोज सिर्फ एक अंडा खाने से भी बहुत फायदा मिलता है। यहां तक की आप कई गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

हर रोज एक अंडे का सेवन करने से 12 प्रतिशत स्ट्रोक पडऩे की आशंका कम हो जाती है। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया है, जिसमें पाया कि कोरोनरी हार्ट डिजीज जिससे सबसे अधिक मौतें होती हैं, जैसी गंभीर बीमारी से सिर्फ हर रोज एक अंडा खाकर बचा जा सकता है।

अंडे का सेवन करने तथा स्ट्रोक होने के खतरे के बीच क्या कनेक्शन है। अंडे में बहुत सारे न्यूट्रिशंस होते हैं, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंडा ऑसीडेटिव तनाव तथा इन्फ्लेमेशन को कम करता है। इतना ही नहीं अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। एक बड़े अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है साथ ही इसमें जियैक्सेंथिन तथा ल्यू्टिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि अंडे की जर्दी में मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ई, डी तथा ए मौजूद होता है।

विटामिन ई हार्ट अटैक कम करने में मदद करता है, खासतौर पर उन लोगों में जिन्हें हार्ट डिजीज हैं।

Share this Article