रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 13 हजार 408 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 3 हजार 25 किसानों से 30 करोड़ 85 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 36 हजार 112 किसानों से 01 लाख 52 हजार 403 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से अब तक 350 करोड़ 75 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
आज रायपुर जिले में 13 हजार 408 टन धान की हुई खरीदी
You Might Also Like
News Desk

×
![Popup Image]()
