Google Analytics —— Meta Pixel

आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों ने दिया बड़ा झटका, हो चुका है इतना महंगा…

NEWSDESK
1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तीसरे दिन नरमी के बावजूद भी शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 4 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने चार दिन बाद डीजल की कीमत में दिल्ली और कोलकाता में पांच पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.81 रुपये, 77.49 रुपये, 80.46 रुपये और 77.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का भाव भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 65.78 रुपये, 68.19 रुपये, 69 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Share this Article