Google Analytics —— Meta Pixel

आज का पंचांग 22 नवंबर 2023: रवि योग में करें गणेश पूजा, सभी बाधाएं होंगी दूर, देखें मुहूर्त, पंचक, राहुकाल और दिशाशूल

NEWSDESK
4 Min Read

aaj ka panchang 22 november 2023: आज कार्तिक शुक्ल दशमी तिथि, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, हर्शन योग, तैतिल करण, बुधवार दिन है. आज पूरे दिन रवि योग है. आज बुधवार को आप रवि योग में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र आदि का पाठ करें. पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, रवि योग, पंचक, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि.

हाइलाइट्स

आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है. य​ह एक शुभ योग है.
कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनें.
ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र का जाप करने से लाभ होगा.

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, हर्शन योग, तैतिल करण, बुधवार दिन और उत्तर का दिशाशूल है. आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है. य​ह एक शुभ योग है. इसमें सूर्य देव का प्रभाव बढ़ा रहेगा. आज बुधवार को आप रवि योग में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. गणपति बप्पा को पीले और लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, चंदन, धूप, दीप, हल्दी, नैवेद्य आदि अर्पित करें. उनके मस्तक पर कम से कम दूर्वा की 21 गाठें अर्पित करें. बप्पा को पान, ​सुपारी, इलायची, नारियल आदि भी चढ़ा सकते हैं. मोदक का भोग लगाएं या फिर मूंग के लड्डू का भोग लगा सकते हैं. इसके अलावा बूंदी के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं. गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें. इससे प्रसन्न होकर बप्पा आपके दुखों को दूर करें.

आज गणेश पूजा के समय गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र आदि का पाठ करें. यदि आपकी कोई मनोकामना है तो आप उसे पूर्ण करने के लिए गणेश जी के मनोकामना पूर्ति मंत्र का जाप कर सकते हैं. ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र का जाप करने से लाभ होगा. इस मंत्र में गणेश जी का बीज मंत्र गं भी शामिल है. बुधवार के दिन बुध दोष से मुक्ति के उपाय कर सकते हैं. कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए आज के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें. गाय को हरा चारा खिलाएं. किसी गरीब ब्राह्मण को हरे फल, हरे कपड़े, कांसे के बर्तन आदि का दान करें. इससे लाभ प्राप्त हो सकता है. आइए पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, रवि योग, पंचक, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि.

22 नवंबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल दशमी
आज का नक्षत्र – पूर्वभाद्रपदा
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – हर्शन
आज का वार – बुधवार
आज का दिशाशूल- उत्तर
रवि योग: पूरे दिन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:57:00 AM
सूर्यास्त – 05:53:00 PM
चन्द्रोदय – 14:11:00 PM
चन्द्रास्त – 26:22:00 AM
चन्द्र राशि – कुंभ

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:36:17
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:45:47 से 12:28:13 तक
कुलिक– 11:45:47 से 12:28:13 तक
कंटक– 16:00:18 से 16:42:43 तक
राहु काल– 12:25 से 13:47 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 07:31:17 से 08:13:42 तक
यमघण्ट– 08:56:07 से 09:38:32 तक
यमगण्ड– 08:08:24 से 09:27:56 तक
गुलिक काल– 13:47 से 15:09 तक
पंचक- पूरे दिन

 

Share this Article