Google Analytics —— Meta Pixel

आचार संहिता का उल्लंघन : रेलवे टिकटों पर अभी भी मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार

NEWSDESK
1 Min Read

पूरे देश मे लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टी के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी लेकिन रेलवे विभाग रेलवे टिकट के माध्यम से सरकार का खुलेआम प्रचार कर रहा है।

यह टिकट रोजाना हजारों लोगो के हाथों में दी जा रही हैं। रेलवे की टिकट पर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र है जबकि आदर्श सहिंता लगे हुए कई दिन हो चुके हैं।

फिर भी रेलवे ने अपनी टिकटों को नहीं बदला है। इस बात को लेकर जब सिटी मजिस्ट्रेट रामयक्षभर चौहान से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी हुई तो जिलाधिकारी ने रेलवे विभाग व चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जल्द ही इस पर कार्यवाही की जायेगी।

Share this Article
Leave a comment