Google Analytics —— Meta Pixel

आइसक्रीम फैक्टरी में गैस का रिसाव, 15 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, गांव में दहशत

NEWSDESK
1 Min Read

नई दिल्ली। आइसक्रीम फैक्टरी में शनिवार की सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दुर्घटना मथुरा के फरह क्षेत्र की है। पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फरह के गांव नगला चंद्रभान के पास आइसक्रीम फैक्टरी है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह फैक्टरी में गैस पाइप टूट गया। इससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा।

अमोनिया गैस गांव नगला चंद्रभान में फैल गई। अमोनिया गैस फैलने से गांव के लोगों को दम घुटने लगा और सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक साथ कई लोगों की हालत बिगड़ गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस और फैक्टरी कर्मचारियों को सूचना दी। गैस रिसाव होने की सूचना पाकर पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर बीमार लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। फायर ब्रिगेड और फैक्टरी के कर्मचारियों ने गैस पाइप ठीक किया।

Share this Article