Google Analytics —— Meta Pixel

अरुण जेटली पर राखी सावंत ने की विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा ‘RIP’

NEWSDESK
1 Min Read

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली इस वक्त एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार देर रात भाजपा के कई बड़े नेता जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे। इनसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स में जाकर उनका हाल चाल जाना। देशभर से लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं, इस बीच अभिनेत्री राखी सावंत की एक विवादित पोस्ट से बवाल हो गया है।

राखी सावंत ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अरुण जेटली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘RIP’ (रेस्ट इन पीस)

राखी सावंत की इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘अफवाहें फैलाना बंद करें।’

अपनी पोस्ट पर घिरता हुआ देख राखी ने अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि इसके बाद राखी ने माफी भी नहीं मांगी।

राखी सावंत ने बीते दिनों ही एक NRI से शादी रचाई है। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हाल ही में उनका ब्राइडल फोटोशूट चर्चा में आया था।

Share this Article