Google Analytics —— Meta Pixel

अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के वक़्त बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के फोन हुए चोरी

NEWSDESK
1 Min Read

राजधानी दिल्ली में निगम बोध घाट पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के फोन चोरी हो गए. इस बात की जानकारी सोमवार को पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने दी. तिजारावाला ने ट्वीट करके शिकायत की है कि रविवार शाम उनका और सुप्रियो सहित 10 अन्य व्यक्तियों के मोबाइल फोन की चोरी हो गई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में एक शिकायत दर्ज कर ली गई है. हालांकि, कश्मीरी गेट पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

ऐसा नहीं कि पहली बार किसी सांसद का फोन चोरी हुआ हो. कुछ दिन पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस का फोन एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई थी.

Share this Article