Google Analytics —— Meta Pixel

अमित शाह की एंट्री का दिखने लगा असर, अब मिजोरम के सांसद के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेगी असम पुलिस

NEWSDESK
1 Min Read

असम और मिजोरम के बीच वर्षों से जारी सीमा विवाद ने बीते 26 जुलाई को हिंसक रूप ले लिया था। इस झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई थी। दो राज्यों के बीच मामले को बढ़ता देख केंद्रीय गृह मंत्रालय को दखल देनी पड़ी। अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति को जल्द से जल्द सामन्य करने की अपील की थी। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। असम के मुख्यमंत्री ने पुलिस को मिजोरम के सांसद के वनलालवेना के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने का निर्देश दिया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सरमा ने कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि 26 जुलाई को मिजोरम के साथ सीमा संघर्ष के बाद राज्यसभा सांसद के वनलालवेना के खिलाफ “सद्भावना के संकेत” के रूप में प्राथमिकी वापस ले ली जाए। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।

Share this Article