Google Analytics —— Meta Pixel

अमित जानी को शिवपाल यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

NEWSDESK
1 Min Read

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना और बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़कर चर्चा में आए अमित जानी को शिवपाल यादव ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अमित जानी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दरअसल, अमित जानी शिवपाल यादव के करीबी बताए जाते हैं और लंबे समय से उनके नेतृत्व में सपा से जुड़े रहे थे। अपने विवादित बयानों के चले जानी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इतना ही नहीं, सपा से बाहर होने के बाद उन्होंने निवनिर्माण सेना का गठन किया। 2019 में वह लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं अब वह प्रसपा से जुड़ गए हैं और उन्हें युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share this Article