Google Analytics —— Meta Pixel

अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य के लेकर बताई चौंकाने वाली बात, जानकर उड़ जाएंगे होश!

NEWSDESK
1 Min Read

मेगास्टार अमिताभ बच्चन लोगों को अक्सर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते रहते हैं और इस बार उन्होंने स्वीकारा कि उनके लीवर का 75 प्रतिशत हिस्सा खराब हो चुका है।

उन्होंने बताया कि ‘मैं हमेशा अपने व्यक्तिगत उदाहरण के बारे में बताता रहता हूं और आपको इन सबके बारे में जागरूक करने की कोशिश करता हूं और सार्वजनिक तौर पर मुझे यह कहने में बुरा महसूस नहीं होता कि मैं टीबी और हेपेटाइटिस बी का मरीज रहा हूं। खराब रक्त का प्रवाह होता रहा और मेरे लीवर का 75 प्रतिशत हिस्सा खराब हो चुका है, लेकिन चूंकि मैं इसका पता लगाने में कामयाब रहा इसलिए आज 20 साल के बाद भी जब मेरे लीवर का 75 प्रतिशत खराब हो गया है। मैं फिर भी 25 प्रतिशत पर जीवित रह रहा हूं।

पोलियो, हेपेटाइटिस बी, टीबी और मधुमेह जैसे कई स्वास्थ्य अभियानों के साथ जुड़ चुके हैं 76 वषीर्य अमिताभ ने लोगों से इनका परीक्षण और इनके निदान कराने का आग्रह किया।

Share this Article