Google Analytics —— Meta Pixel

अब आजम के बेटे अब्दुल्ला ने जया प्रदा को कहा अनारकली

NEWSDESK
1 Min Read

रामपुर में प्रचार के आखिरी दिन अब्दुल्ला खान ने एक रैली के दौरान जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें अली और बजरंगबली की जरूरत है, न कि अनारकली की। रामपुर के पान दरीबा में रविवार को जनसभा संबोधित हुए अब्दुल्ला ने जया प्रदा का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में कहा, ‘हमें अली और बजरंगबली की जरूरत है न कि अनारकली की।’ गौरतलब है कि इससे पहले आजम खान भी जया प्रदा के बॉलिवुड से जुड़े होने की वजह से उन पर कई बार निशाना साधते आए हैं और उन्हें नाचने-गानेवाली भी बोल चुके हैं।

Share this Article