Google Analytics —— Meta Pixel

अपनी बेटी समझकर पास कर दीजिये वर्ना घर वाले शादी कर देंगे

NEWSDESK
1 Min Read

आजतक आपने सुना होगा कि किसी भी बच्चे को पास होने के​ लिए अच्छी पढाई करनी होती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद में आप भी हैरान हो जाएंगे । बताया जा रहा है कि ये मामला कांकेर का है, जहां शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने मूल्यांकन केन्द्र में जंचने के लिए पहुंची 12वीं की अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिका में एक छात्रा द्वारा लिखी गई बातें मूल्यांकनकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई ।

इसमें छात्रा ने प्रश्नों का उत्तर लिखने की जगह पर मूल्यांकनकर्ता से बार-बार उसे पास करने की मिन्नत लिखी हुई थी । छात्रा ने हिन्दी भाषा में लिखकर यह निवेदन किया । उसने लिखा है कि वह कॉलेज में पढ़ना चाहती है यदि वो पास नहीं हुई तो उसके परिवारवाले उसकी शादी कर देंगे । इतना ही नहीं, उसने मूल्यांकनकर्ता के लिए यहां तक लिखा है कि अपनी बेटी समझकर ही उसे पास कर दें ।

Share this Article