Google Analytics —— Meta Pixel

अजीत जोगी का केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा बयान, देश में जल्द शुरु हो सकती है क्रांति…

NEWSDESK
1 Min Read

महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने बड़ा बयान दिया है। अजीत जोगी ने कहा है की अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती रहे तो देश में जल्द क्रांति होगी।

अजीत जोगी ने कहा है की आर्थिक जानकारों ने सिद्धांत दिया है कि अगर महंगाई की दर 10% से अधिक हो तो देश में क्रांति होना स्वभाविक है। अभी महंगाई की दर 7 दशमलव 5 प्रतिशत है।

जोगी ने कहा कि महंगाई और आर्थिक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ने सीए और एनआरसी जैसे मुद्दे उठाएं हैं। अजीत जोगी ने कहा है की महंगाई की दर की प्रतिशत 10 पहुंचने पर क्रांति होती है। इसलिए डर है की देश में क्रांति न शुरु हो जाए।

Share this Article