Google Analytics —— Meta Pixel

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कास्‍कर फिरौती मांगने के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार

NEWSDESK
1 Min Read

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कास्‍कर को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्‍सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। रिजवान इकबाल कास्‍कर का बेटा है। रिजवान को पुलिस ने एक्सटॉर्शन के मामले में ही गिरफ्तार किया है। वहीं उसका पिता इकबाल कास्कर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है।

रिजवान कासकर को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। रिजवान उस समय भारत छोड़कर भागने की प्लैनिंग कर रहा था। दाऊद के हवाला कारोबार के देखरेख करने वाले अहमद रजा के प्रत्यर्पण के बाद इकबाल कासकर के बेटे रिजवान के गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

आपको बता दें कि बुधवार को ही अहमद रजा को मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अहमद रजा को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। अहमद रजा के बारे में पुलिस ने बताया है कि वह दाऊद इब्राहिम का हवाला का कारोबार संभालता था।

Share this Article