Google Analytics —— Meta Pixel

लाल किले पर झंडा लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने की घोषणा, दीप सिद्धू समेत इन चार लोगों की जानकारी देने वाले को…

NEWSDESK
1 Min Read

पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने पर बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000- 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई है।

उन्होंने बताया कि लाल किले में झंडे लगाने या इस कृत्य में शामिल होने के मामले में सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने बताया कि इनकी पहचान सीसीटीवी और वीडियो क्लिप्स के आधार पर की गई है।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।

Share this Article